उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनमौसमस्वास्थ्य और शिक्षा

उत्तराखंड से मानसून की विदाई, इस बार कम हुई बारिश

देहरादून। प्रदेश से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की शुक्रवार को विदाई हो गई है।

इस वर्ष राज्य में मानसून एक हफ्ते के विलंब से पहुंचा था। और बारिश भी इस वर्ष 22 फीसदी कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड से मानसून की वापसी हो गई है। कम बारिश के चलते क्षेत्र की प्रमुख नदियों में काफी कम पानी देखने को मिला है। वहीं पेयजल और सिंचाई के नलकूपों में कम बारिश के चलते कम पानी देखने को मिल रहा है।

मानसून वापसी की सीमा फोर्ब्सगंज, डाल्टनगंज, जबलपुर, उज्जैन, अहमदाबाद, नलिया आदि से होकर गुजर रही है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के आसमान में आंशिक बादल छाने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!