उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

परवादून बार एसोसिएशन ने की डोईवाला में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग

Dehradun. परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी से मिलकर डोईवाला में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग की।

परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा के डोईवाला की जनता को रजिस्ट्री इत्यादि कार्य के लिए देहरादून व ऋषिकेश जाना पड़ता है जिसमें जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

डोईवाला में वर्ष 2014 से न्यायलय उपजिलाधिकारी व न्यायालय तहसीलदार सुचारू रूप से कार्य करते चले आ रहे है, इसी लिए अब परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग की है।

सीएम धामी को ज्ञापन देने वालों में सचिव मनोहर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, अतर सिंह, रामेश्वर लोधी, मनीष यादव, संदीप जोशी, सुरेश भट्ट, मोहम्मद जुबैर, महेश लोधी, अतुल लोधी, साकिर हुसैन, रमन कुमार सोनिया, ऋतु, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!