अपराधउत्तर प्रदेशदेहरादूनराज्य

भानियावाला में छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

डोईवाला। शनिवार रात्रि भानियावाला के कांडर वाला में एक युवक की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई।

भानियावाला के कांडर वाला वार्ड 3 में लगभग 24 वर्षीय रविंद्र सिंह बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह की छत से गिरने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह बिष्ट मूल रूप से ग्राम रोपा, चमोली गढ़वाल का निवासी था। और कुछ वर्षो से लालतप्पड़ स्थित रिबॉक फेक्ट्री मै काम करता था।

 

रविंद्र सिंह बिष्ट भनियावाला स्थित कन्हरवाला में किराए पर रहता था, शनिवार रात्रि को अज्ञात तरीके से छत से गिर गया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी ने कहा कि युवक लगभग रात के समय छत से गिरा है।

सुबह तड़के लोगों द्वारा युवक को लहूलुहान हालत में मकान के पास सड़क में गिरा देखा गया। लोगों द्वारा 108 को फोन किया गया।

और पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुट गई। पूर्व प्रधान ने कहा कि शव को मोर्चारी में रखवा दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!