उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

शुभम काम्बोज को युवा कांग्रेस जिला महासचिव की ज़िम्मेदारी

डोईवाला। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने बुल्लावाला निवासी शुभम काम्बोज को युवा कांग्रेस जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी दी है।

डोईवाला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल व डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि शुभम काफी समय से कांग्रेस में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से आने वाले विधानसभा चुनावों के लिये संगठन को मजबूती मिलेगी।

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पंचायत संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, राहुल सैनी, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, गौरव मल्होत्रा, मनीष यादव, स्वतंत्र बिष्ट, सावन राठौर, आशिक़ अली, आसिफ हसन, सतनाम सिंह, आरिफ अली, राहुल आर्य, सुभाष सेमवाल, मो.रजा, सूरज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!