अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

टिहरी कंडीसौड़ झील से एक शव बरामद

टिहरी। टिहरी कंडीसौड़ झील से एक शव बरामद किया गया है।

कल दिनाँक 23 अक्टूबर 2022 को DDMO टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है,

जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। उक्त डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी।

*SDRF टीम का विवरण:-*
1. का0 मनोज चौहान
2. का0 बलीराम शर्मा
3. का0 प्रदीप सिंह
4. का0 दीपक जोशी
5. उपनल ड्राइवर दीपक रावत

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!