उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

रविवार को जौलीग्रांट में BJP करेगी एक विशाल जनसभा

डोईवाला। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

जिस कारण भाजपा द्वारा आगामी रविवार को जौलीग्रांट में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व सांसद नरेश बंसल शामिल होंगे।

जनसभा को सफल और भव्य बनाने के लिए भानियावाला स्थित दून जायका होटल में एक योजना बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल,

जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार राज, राजेंद्र मनवाल, मनवर नेगी, दिनेश सजवाण, विक्रम सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, अमित कुमार, ललित पंत, उत्तम रौथान, सुरेश सैनी, नितिन बर्थवाल सुंदर लोधी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!