उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

प्रदेश के हजारों योग प्रशिक्षितों को हैं रोजगार का इंतजार

डोईवाला। आठवें विश्व योग दिवस की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। जिसके लिए आयुष विभाग ने जगह-जगह योग कार्यक्रम चलाने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिये हैं।

लेकिन उत्तराखंड के 60 हजार से अधिक योग प्रशिक्षित योग मे रोजगार की बाट जोह रहे हैं। अखिल भारतीय योग संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने कहा कि योग प्रशिक्षित विगत 17 वर्षों से योग को विद्यालयी शिक्षा में

अनिवार्य विषय बनाने व योग शिक्षक नियुक्त करने को लेकर बहुत बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन उन्हे सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने उनकी नहीं मानी है।

योगाचार्य बिष्ट ने कहा कि योग दिवस मनाने के साथ ही प्रशिक्षित योग शिक्षकों की भी सुननी चाहिए। जिससे 17 वर्षो से चला आ रहा उनका इंतजार खत्म हो सके।

ये भी पढ़ें:  बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!