
देहरादून। देहरादून जिले में कुल आठ जिला पंचायत सदस्यों के नतीजे निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिए हैं।
जिला पंचायत सदस्यों के घोषित नतीजों में छह लाखामंडल से अंजिता पंवार ने सोनिका गौर को कुल 346 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। उन्हे कुल 3797 वोट मिले हैं। एक बनाड बास्तिल सीट से संतोषी ने हीरा देवी को कुल 1627 वोट से हराकर जीत दर्ज की है। उन्हे कुल 3793 वोट मिले हैं।
2 बायला सीट पर मदनलाल ने कृपाल सिंह को 1209 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। उन्हे कुल 3839 मत प्राप्त हुए हैं। 2 रायगी सीट पर रामपाल ने मोहनलाल को कुल 88 वोटों से हराया। उन्हे कुल 3478 मत मिले।
5 मोहना सीट पर मीरा जोशी ने सरोज शर्मा को कुल 1818 वोटों के अंतर से हरा दिया। उन्हे कुल 3972 वोट मिले। 24 द्वारा सीट पर अश्वनी बहुगुणा ने बिंदू राजपूत को 51 वोटों के अंतर से हराया। 25 अस्थल सीट पर वीर सिंह ने किशन नेगी को 187 वोटों से हराया। उन्हे कुल 3688 मत प्राप्त हुए। वहीं 4 मलेथा सीट पर सुर्या प्रताप सिंह ने मुन्ना सिंह राणा को 777 वोट से हराया। उन्हे कुल 3831 मत प्राप्त हुए।
खबर लिखे जाने तक डोईवाला डिग्री कॉलेज में मतगणना जारी रही।