उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पंचायत चुनाव:188 बूथ के स्थान पर दर्शाया गया है 118 बूथ

डोईवाला। सिमलास ग्रांट पंचायत में दो बूथों में पांच अक्टूबर को संपन्न हुए चुनावों में एक बूथ पर संख्या गलत दर्शाई गई है।
अभिकर्ताओं को मतदान अधिकारियों की तरफ से जो स्लिप दी गई है। उसमें 188 बूथ के स्थान पर 118 दर्शाया गया है। पूर्व प्रधान और अभिकर्ता उमेद वोरा ने कहा कि सिमलासग्रांट में 188 और 189 बूथों पर मतदान संपन्न हुआ था। लेकिन जो स्लिप उन्हे दी गई है उसमें 188 बूथ के स्थान पर 118 लिखा हुआ था। और मतपेटी पर सील भी 118 ही लगी हुई है।
इसलिए गलत संख्या दर्शाए जाने के कारण 118 नंबर की मतपेटी के पहले ही खुलने की संभावनाएं हैं। जिससे कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। उन्होंने इस संबध में एआरओ डोईवाला को जानकारी दी है। उनकी मांग है कि इस गड़बड़ी को ठीक किया जाना चाहिए। जिससे पारदर्शी करने से मतगणना हो सके।

ये भी पढ़ें:  अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित रैली में शामिल हुए सीएम धामी, 4 जून को दीपावली मनाने की कही बात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button