उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

डोईवाला: ग्राम प्रधान और बीडीसी के ये हैं चुनावी नतीजे

शाम आठ बजे तक के पंचायत चुनावों के ये हैं नतीजे

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डोईवाला ब्लॉक से जुड़े हुए शाम आठ बजे तक के चुनावी नतीजों में सात ग्राम प्रधानों को विजयी घोषित कर दिया गया है।

गुमानीवाला में ग्राम प्रधान पद पर दीपिका व्यास को कुल मत 4108 मत प्राप्त हुए। वो 2504 मतों के अंतर से विजयी रही हैं। रायवाला में युवा चेहरे सागर गिरी को 1103 मत प्राप्त हुए हैं। वो 152 मतों के अंतर से विजयी रहे हैं। गढी मयचक में नीलम को कुल 1307 मत प्राप्त हुए हैं। वो 721 मतों से विजयी रही हैं। छिद्दरवाला में कुलदीप कौर को कुल 1450 मत मिले हैं। वो 248 मतों के अंतर से विजयी रही हैं। गौहरी माफी में रोहत नौटिया को कुल 530 मत प्राप्त हुए हैं। वो 87 मतों से विजयी रहे हैं। चक जोगीवाला माफी में सोवन सिंह कैंतुरा को कुल 653 मत प्राप्त हुए हैं। वो 344 मतों से अंतर से विजयी रहे हैं। साहबनगर में ध्यान सिंह असवाल को कुल 538 मत प्राप्त हुए हैं। वो 36 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गुमानीवाला तीन से आशा देवी विजयी रही हैं। उन्हे कुल 1886 वोट मिले हैं। गुमानीवाला एक से किशोरी पैन्यूली को कुल 1084 वोट मिले हैं। और वो विजयी रहे हैं। छिद्दरवाला एक से उत्तरादेवी विजयी रही हैं। उन्हे कुल 997 मत प्राप्त हुए हैं। रायवाला दो से निकिता विजयी रही हैं। उन्हे कुल 467 वोट मिले हैं। श्यामपुर एक से विजयलक्ष्मी विजयी रही हैं। उन्हे कुल 1485 वोट मिले हैं। रायवाला एक से गीता नेगी विजयी रही हैं। उन्हे कुल 317 वोट मिले हैं। साहबनगर से अमर खत्री को कुल 1440 वोट मिले हैं। और उन्हे विजयी घोषित किया गया है। गुमानीवाला दो से गजेंद्र सिंह गोसाई को कुल 965 वोट मिले हैं। और वो विजयी रहे हैं। गौहरीमाफी से शिवा गिरी को कुल 488 वोट मिले हैं। और वो विजयी रहे हैं।

ग्राम प्रधान और बीडीसी के नतीजे छह चरणों की मतगणना के बाद के हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात: डॉ. धन सिंह रावत

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!