उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

भानियावाला में विधायक द्वारा दिए गए ट्राइसिकल और व्हील चेयर पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

भानियावाला में दिव्यांगों को बांटी व्हील चेयर और मेडिकल उपकरण

देहरादून। भानियावाला में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिरकण संस्थान देहरादून के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसिकल, व्हील चेयर और अन्य मेडिकल उपकरण बांटे गए।

डोईवाला विधायक ने कहा कि उनकी सरकार में हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। खासकर सरकार गरीब व पिछड़े लोगों को लेकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है।

जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। कहा कि अठुरवाला में जो नलकूप खराब पड़े हैं। उस समस्या पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही अठुरवाला में सिंचाई का संकट दूर किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम में दिव्यांगों को 15 व्हील चेयर,  दो ट्राइसिकल, छह बैसाखी और दो कान की मशीन दी गई।

 

दिव्यांगों को ट्राइसिकल और व्हील चेयर देते विधायक गैरोला।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि गरीब व पिछड़ों को लाभ के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभासद ईश्वर रौथाण का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा, संपूर्ण सिंह रावत मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, पंकज शर्मा, ममता नयाल, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, सरोज भंडारी, सतेंद्र चौधरी,

विजय भट्ट, आशा सेमवाल, मनवर नेगी, नितिन बर्थवाल, जेपी गैरोला, मंयक तायल, राममूर्ती, अशोक राज पंवार, दीवान सिंह रावत, गणेश रावत, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!