उत्तराखंड

पीएम मोदी 11 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पहले वाराणसी पहुंचेंगे, जहां सुबह लगभग 11:30 बजे मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। डॉ. रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री उत्तराखंड के देहरादून पहुंचेंगे। शाम करीब 4:15 बजे वे राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के बाद, प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी प्रबंध समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष स्नेह है, और आपदा के इस कठिन समय में उनका सहयोग राज्य के लिए अत्यंत मूल्यवान है। उनके आगमन से राहत कार्यों को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!