अपराधउत्तराखंडदेहरादून

दुस्साहस: भानियावाला स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में हुई चोरी, चोरी के बाद सीसी टीवी का डीवीआर भी साथ ले गए चोर (वीडियो देखें)

डोईवाला। भानियावाला स्थित शराब के ठेके में बीती रात शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया।

शराब ठेके के अंदर से चोरों द्वारा शराब की बोतलें और पैसों के सिक्के चोरी कर लिए गए। घटना का पता सुबह तब चला जब आसपास के होटल वालों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा।

जिसके बाद मामले की सूचना ठेका संचालकों को दी गई। ठेका संचालकों ने बताया कि ठेके से अंग्रेजी शराब की कुछ बोतलें और पैसों के सिक्के चोरी कर लिए गए है।

जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश डिमरी ने कहा कि अंग्रेजी शराब का ठेका टीन शेड से बनाया गया है। जिस कारण चोरों ने आसानी से उसे तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वही ठेका संचालक विनय रावत ने कहा कि चोरी करने के बाद चोर डीवीआर भी साथ ले गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों की चयन वेतनमान में हुई पदोन्नति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!