अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

अवैध खनन में थानों वन रेंज की टीम ने दो आरोपियों को जेल भेजा

डोईवाला। थानों वन रेंज की टीम द्वारा अवैध खनन के आरोप में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

थानों वन रेंज की टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान वन क्षेत्र में पड़ने वाली सोंग नदी से अवैध खनन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया।

जिन्हें वन विभाग की टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया।

दोनों के नाम सूरज साहनी पुत्र स्व0 महेंद्र साहनी और संजय साहनी पुत्र शिवन साहनी दोनों निवासी बिहार बताया गया है।

थानों रेंज के रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि दोनों आरोपियों को सोडा सरोली सोंग नदी से अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है।

जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कहा कि वन क्षेत्र में किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!