भारत सरकार के सचिव ने पोषण अभियान का निरीक्षण किया

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के सचिव रविन्द्र पंवार ने रानीपोखरी पहुंचकर पोषण अभियान का जायजा लिया।
पोषण अभियान की जिम्मेदारी बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बड़ा योगदान दे रही हैं। रविवार के दिन रानीपोखरी बारात घर में पोषण अभियान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी कार्यकर्तीओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बाल विकास निदेशक झरना कमठान ने कहा कि खासकर महिलाओं और बच्चों में पाई जाने वाली एनीमिया और पोषण की कमी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार पोषण अभियान के माध्यम से पारंपरिक भोजन और उनके बनाने के तरीकों पर ध्यान दे रही है।
डिप्टी डायरेक्टर सुजाता सिंह और संतोष सिंह ने भारत सरकार द्वार चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इस बारे में लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में हाथों की सफाई, गढवाली डांस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की प्रस्तुति दी गई। मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजु डबराल, सुपरवाइजर रेनू लांबा, विनीता पुरवाल, ऊषा, उमा बिज्लवाण, सुनीता राणा, लक्ष्मी कोठियाल, राधा, मीना, किरण, रितु, शांति, रजनी राणा, रजनी रावत, सरोज सोलंकी आदि उपस्थित रहे।