उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

सिमलासग्रांट में हाथी और दूसरे जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, ग्रामीणों में आक्रोश

डोईवाला। सिमलासग्रांट में हाथी और दूसरे जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डोईवाला किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने कहा कि जंगली हाथियों व अन्य जानवरों द्वारा गन्ने, धान व अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जंगली जानवरों को रोकने को अधूरी सुरक्षा दीवार तो बनाई गई है लेकिन अभी तक सौर ऊर्जा तार नही लगाई गई है। वन अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सौर ऊर्जा तार का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। लेकिन उसमे अभी तक करवाई नही की गई।

कहा कि किसान अपने सभी काम छोड़कर दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गांव में गुलदार को भी देखा गया है।  किसानों ने जंगल के आस पास वन विभाग की गश्त बढ़ाए जाने, खाई खोदने व अधूरी दीवार को पूरी बनाए जाने की मांग की है।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि गन्ने, धान आदि की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। और जल्द से जल्द फेंसिंग लगाई जाए। प्रशासन को ज्ञापन देने वालो में उमेद बोरा, मोहित उनियाल, खड़क सिंह कनीयाल, जागीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अजय सिंह , मनोहर सैनी, महेश लोधी, जोगिंदर सिंह, श्याम सिंह, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की हुई जब्ती

Related Articles

Back to top button