उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पहुंचे केदारनाथ धाम, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे हैं। वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की जानकारी लेना शुरू किया। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें:  वोटर लिस्ट से जनता का नाम काटना लोकतंत्र की हत्या, ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: पूर्व विधायक मनोज रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!