उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

Jolly Grant Airport से वापस लौटे राजनाथ सिंह- एवलांच और बस गिरने की घटना पर किया दुःख व्यक्त

Listen to this article

Jolly Grant Airport से वापस लौटे राजनाथ सिंह- एवलांच और बस गिरने की घटना पर किया दुःख व्यक्त

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब ढाई बजे जॉलीग्रांट से दिल्ली रवाना हुए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की।

राजनाथ सिंह के दिल्ली जाने से पूर्व एयरपोर्ट पर उन्हें उत्तरकाशी में हिमस्खलन से होने वाली दुर्घटना की जानकारी दी गई।

साथ ही बीरोंखाल में बस गिरने से होने वाले जनहानि से भी अवगत कराया।

जिस पर केंद्रीय मंत्री ने घटना पर दुख प्रकट किया। साथ ही उनके आत्मशांति की ईश्वर से कामना भी की।

दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचे थे उत्तराखंड

राजनाथ सिंह कल दो दिवसीय दौरे पर कल ही उत्तराखंड आये थे। चीन सीमा पर सुरक्षा जवानों के साथ दशहरा मनाने के बाद वो जोलीग्रांट एयरपोर्ट से सेना के विमान से वापस रवाना हुुुए।

एयरपोर्ट पर ये रहे मौजद

एयरपोर्ट पर इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला,आदित्य कोठारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस के फायरब्रांड नेता "मोहित उनियाल" को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!