उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

रानीपोखरी व्यापार मंडल की हुई बैठक, नियम विरुद्ध काम करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

Listen to this article

देहरादून। व्यापार मंडल रानीपोखरी कार्यकारिणी की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए कि व्यापार मंडल का अपना रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहा था।

काफी प्रयासों के पश्चात व्यापार मंडल का अपना रजिट्रेशन नंबर uk 600882022009209 पत्रांक 1696 दिनांक. 01.9.22 को रजिस्टर्ड हो गया है।

बैठक में कहा गया कि बार बार समझाने के बाद भी रानीपोखरी मेन चौक पर दो तीन व्यापारी और अन्य जगहों पर भी कुछ व्यापारी व्यापार मंडल के नियमों को तोड़कर अन्य व्यापारियों का माहौल खराब कर रहे हैं।

इस पर सभी साथियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। और उन पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

इस पर अध्यक्ष और सचिव द्वारा बताया गया कि व्यापार मंडल का अपना रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उन पर आवश्यक कार्यवाही नही हो पा रही थी।

लेकिन अब व्यापार मंडल के नियम विरुद्ध काम करने, महीने में दो दिन के बंद के दिनों में दुकानें खोलने वाले, समय से मासिक शुल्क जमा नही करने वाले, आम बैठक में उपस्थित न होने वाले व्यापारियों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में अब तक के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, रजिस्ट्रेशन उपरान्त व्यापार मंडल का उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के नाम से खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया।

इस माह के अंतिम छुट्टी वाले दिन समस्त व्यापारियों की आम बैठक रखने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव भूपेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष राहुल गौड़, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, ऑडिटर अरूण वर्मा, मीडिया प्रभारी नमन रावत,

मनोज शर्मा कार्यकारिणी सदस्य टिंकू चौहान, कृष्णा रावत, विनेश चन्द आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर आया एवलांच, रेस्क्यू शुरू

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!