दहेज हत्या के मामले में ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
डोईवाला। रानीपोखरी थाने में थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
मामला डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव का है। जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती (26) का विवाह पवन रावत पुत्र स्व0 चमन सिंह निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 को हुआ था। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज़ के चलत परेशान किया जाता था।
तहरीर में लड़के पर अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। और उनकी लड़की शादी के बाद से ही लड़की डरी और घबराई हुई रहती थी। रविवार शाम 7:00 बजे लड़की ने अपनी बड़ी बहन को भी कॉल की थी। जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया। और आरती से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया।
उसके बाद रविवार सुबह आरती का पति पवन रावत उनके घर आया और आरती के बाथरूम में गिरकर फिसलने से चोट लगने की बात कही। बताया कि वह हिमालयन, जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसके बाद तुरंत ही लड़की के परिजन हिमालयन हॉस्पिटल की तरफ भागे। जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की की 10 घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने कहा कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई
। इस कारण विवाहिता के पिता की तरफ से पुलिस में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। विवाहिता का पति बैंक में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, मां, देवर और मौसा सहित कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष ने कहा कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच सीओ द्वारा की जा रही है।