उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

देहरादून। संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का धरना 132 वे दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से विधानसभा में मुलाकात की, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजलवान द्वारा बताया गया कि

माननीय मंत्री द्वारा नर्सिंग फाइल को तुरंत अनुमोदन करते हुए नर्सिंग सेवा नियमावली का शासनादेश जारी करने के लिए आदेश दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में हरीकृष्ण बिजलवान,गोविंद सिंह रावत, रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह कृषाली आदि रहे वही धरना स्थल पर पूरे

प्रदेश से आए नर्सिंग अधिकारी रात दिन अपने शासनादेश का इंतजार करते रहे। धरना स्थल पर पुष्कर सिंह जीना, प्रीतम सिंह, संजय,

चेतन, नीरज, गणेश,अरविंद,वंदना, राखी, शैलविना, संगीता, निकिता, नीतू, प्रतिमा, हेमा, अलका, अमिता, मोनिका, लक्ष्मी,सोनी

निधि,सुमन, रजनी,मीनाक्षी, पूजा आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!