अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

मुनस्यारी से कौसानी जा रहा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, सात घायल, पांच की मौत

बागेश्वर। मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने 07 घायलो का किया रेस्क्यू*

दिनांक 27 अक्टूबर को तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि फरसाली के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है। जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने के उपरान्त ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन एक टेंपो ट्रैवलर था, जो मुनस्यारी से कौसानी की ओर जा रहा था। जिसमे 12 लोग सवार थे, फरसाली के पास वाहन अनियंत्रित होकर 30-40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

घटनास्थल पर 07 लोग घायल व 05 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है । वाहन मे सवार घायलो को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्प्ताल भेजा गया व मृत लोगों मे 02 पुरुष व 03 महिलायें है, जिन्हे टीम द्वारा खाई से रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!