अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

गरुड़चट्टी व रामबाड़ा के बीच फंसे चार यात्री, रेस्क्यू

Listen to this article
गरुड़चट्टी व रामबाड़ा के बीच फंसे चार यात्री रास्ता भटकने से फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया।
दिनाँक 21 जून 2023 को मध्य रात्रि चौकी भीमबली द्वारा SDRF को सूचित किया गया की
गरुचट्टी व रामबाड़ा के बीच नदी मे कुछ यात्री फंसे हुए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की
आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम मुख्य रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना कर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा चारों
यात्रियों को खोज निकाला । चारों यात्री अत्यंत हताश थे, टीम को देखकर उनकी जान में जान
आयी। उनके द्वारा बताया गया कि वह सब मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि
उत्तराखण्ड आये हुए है। आज श्री केदारनाथ मन्दिर से दर्शन करके नीचे सोनप्रयाग की ओर जाते हुए
उन्होंने नीचे जल्दी पहुँचने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ता अपनाया और नदी के किनारे चलते हुऐ वह
आगे जाकर फंस गये। रात्रि के अंधेरे में चलते चलते एक यात्री गिरकर चोटिल भी हो गया। सही मार्ग
समझ ना आने पर उन्होंने फंसे होने की सूचना दी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ
तत्काल चारो यात्रियों को अपनी सुरक्षा में वैकल्पिक रास्तों से सकुशल रेस्क्यू कर लिंचोली
पहुंचाया गया व घायल यात्री को लिंचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
*यात्रियों का विवरण* :-
1.अमन उम्र 21 पता इंदौर मध्यप्रदेश.
2. अभय उम्र 22 इंदौर मध्यप्रदेश
3. कृष्णकांत उम्र 21 इंदौर मध्यप्रदेश
4. कुलदीप जस्वाल उम्र 21 इंदौर मध्यप्रदेश
ये भी पढ़ें:  सीएम धामी से मिले पहाड़ के स्टंट मैन चमन वर्मा, सीएम ने कही ये बात…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!