अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

ऋषिकेश-चीला बैराज से गुजरात के युवक का शव बरामद, छह दिन पहले लक्ष्मण झूला के पास नहाते हुए डूबा था युवक

ऋषिकेश-चीला बैराज से गुजरात के युवक का शव बरामद, छह दिन पहले लक्ष्मण झूला के पास नहाते हुए डूबा था युवक

आज दिनांक 26 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त शव की सर्चिंग की गई व शव दिखाई देने पर शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि उक्त शव पूर्व में लक्ष्मण झूला के पास नहाते समय डूबे हुए व्यक्ति, नाम मनीष पुत्र जयंती उम्र 32 वर्ष निवासी सूरत गुजरात का है। जो विगत 06 दिनों से लापता था।

ये भी पढ़ें:  धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!