
देहरादून। भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार का डोईवाला में डोईवाला में जोरदार स्वागत किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। संगठन महामंत्री बनने के बाद अजेय कुमार पहली बार डोईवाला पहुंचे। डोईवाला में उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उन्हें बुके देकर शुभकामना दी।
इस अवसर पर दर्जा धारी राज्य मंत्री बिरेन्द्र सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी जिला मंत्री दिनेश सजवाण, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अमित शाह, विपुल मंदोली, पंकज शर्मा, सुषमा चौधरी, चंद्रकला ध्यानी, मनोज काम्बोज ,सुंदर दास, राममूर्ति, अल्पना, वर्षा, सुरेश जुयाल, सतेंद्र कुमार, नितिन बर्थवाल, प्रेम पुण्डीर, अजय लोधी, मनीष नैथानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।