उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

राज्यमंत्री ने धारकोट में मेघावी विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर और चेक

ग्लोबल इंडियन फोर भारत विकास संस्था कि ओर से स्कूल छात्रों को वितरण किए स्वेटर

डोईवाला। राजकीय इण्टर कालेज धारकोट में ग्लोबल इंडियन फोर भारत विकास संस्था कि ओर से स्कूल छात्रों को हाथ से बने हुए ऊंनी स्वेटर का वितरण किया गया।

मेधावी छात्र छात्राओं को दस, पांच और तीन-तीन हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री करन बोहरा ने कहा कि शिक्षा में कभी संसाधान आड़े नहीं आने चाहिए। उनकी सरकार मेघावी और गरीब विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा के अधिकार से वंछित नहीं रहने दिया जाएगा। एसडीएम कॉलेज डोईवाला के प्राचार्य प्रो० डीसी नैनवाल ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस ईकाई यहां के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

और उनके महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। कार्यक्रम में डा० अतुल श्रीवास्तव, पवन राय,  एनएसएस अधिकारी डॉ एसके कुडियाल, डॉ अंजली वर्मा, ग्राम प्रधान धारकोट हंसो देवी, थानों प्रधान बबीता तिवारी, तलाई प्रधान संगीता देवी, बीडीसी मीनाक्षी कोठारी,  अभिभावक संघ अध्यक्ष सुभाष कोठारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!