उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

SDM college doiwala: योग में उत्सव और डांस में सारांश रहे प्रथम

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमृत महोत्सव के अंतर्गत योग प्रतियोगिता एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा योग के कार्यक्रम का संयुक्त रूप सेआयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिपेट से अभिषेक राजवंश ने कहा कि हमे 2023 तक इस प्रकार के आयोजन किए जाने है। और इस प्रकार के आयोजनों से देशभक्ति का संचार होता है। निर्णायक मंडल में से एकता त्रिपाठी ने युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

योग प्रशिक्षक शिवरानी सिंह ने योग का हमारे जीवन में महत्व व एडवांस योग के बारे में विस्तार से बताया। पवन बिजलवान ने एक भारत श्रेष्ठ भारत वा अमृत महोत्सव विषय पर चर्चा करते हुए योग के जीवन में महत्व को व्यख्यान रूप में बताया।

निर्णायक के रूप में योग प्रशिक्षक व पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष रश्मि ममगाईं उपस्थित रही। कार्यक्रम में एनपीटी इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने अति आकर्षक नृत्य वा योग प्रस्तुत किए। योग उत्सव में प्रथम स्थान पर सिद्धार्थ रहे।

 

 

द्वितीय स्थान पर तनु व तृतीय स्थान पर आयुषी रहीं। नृत्य प्रतियोगिता एकल में सारांश प्रथम स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में कला संकाय से सोनम व महिमा प्रथम स्थान पर रहे। सुरेखा व उनके साथी द्वितीय स्थान पर सोनाली काला और उनके साथी तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राखी पंचोला और बीएससी की छात्रा आकांक्षा ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा एवं डॉक्टर नूर हसन, पूर्व स्वयं सेवी पवन तिवारी, गौरव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम : सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!