उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

विवादित बयान देकर भाजपा ने किया श्रद्धालुओं का अपमान: यूकेडी

अपनी नाकामी छिपाने को विवादित बयान दे रहे भाजपा नेता: यूकेडी

Listen to this article

Dehradun. यूकेडी ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने को भाजपाई उल-जलूल और विवादित बयान देकर श्रद्धालुओं का अपमान कर रहे हैं।

 

भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत और प्रवक्ता शादाब शम्स के बयानों को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल में अमर्यादित बताते हुए तत्काल खेद व्यक्त करने के लिए कहा है।

यूकेडी सेमवाल ने कहा कि भाजपा सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से महिलाओं के पहनावे को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

इससे एक दिन पहले भाजपा प्रवक्ता सादाब शम्स द्वारा तीर्थ यात्रियों की मौत पर दिए गए बयान को भी यूकेडी ने अमर्यादित करार देते हुए काफी आक्रोश व्यक्त किया है।

सेमवाल ने कहा कि मीडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा था कि श्रद्धालुओं का मानना है कि यात्रा के दौरान मृत्यु से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए वो अपनी बीमारियां छिपाकर यात्रा पर आते हैं।

यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि लगातार दूसरी जीत ने भाजपा नेताओं को घमंडी बना दिया है। और भाजपा नेता सत्ता के घमंड में चूर अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं।

यूकेडी चार धाम यात्रा के दौरान भाजपा सरकार को तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नसीहत देते हुए कहा कि महिलाओं के पहनावे को निर्धारित करने के लिए भाजपा नेताओं की यह टिप्पणी उनकी कट्टरपंथी और पुरातन पंथी सोच को दर्शाती है।

यूकेडी नेता ने कहा कि पहले भी इस तरह की टिप्पणी से पूरे देश भर में उत्तराखंड की छवि को धक्का लगा था। और अब एक बार फिर से श्रद्धालुओं और महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी से पूरे देश में एक गलत संदेश जाएगा।

यूकेडी नेता ने चेतावनी दी है कि यदि इन दोनों बयानों पर खेद व्यक्त नहीं किया गया तो फिर इस व्यापक विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर आया एवलांच, रेस्क्यू शुरू

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!