अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

SDRF ने नरेंद्र नगर में जागरूकता अभियान चलाकर किया मॉक ड्रिल का आयोजन

ऋषिकेश। एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में

राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों

एवं अध्यापकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई।

और मॉक ड्रिल के माध्यम से भविष्य में आने वाली आपदाओं के संबंध में जागरूक किया

गया प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा भूकंप , बाढ़ , भूस्खलन के समय होने वाले

खतरों की जानकारी दी गई एवं बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान टीम द्वारा घायल के

उपचार के संबंध में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। एवं घायल को एक स्थान से

दूसरे स्थान तक सुरक्षित ले जाने के लिए बनाए जाने वाले इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाने की तकनीक

बताई गई । कार्यक्रम में के एन भट्ट, दिनेश चंद्र उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, राकेश रतूड़ी

,रमेश असवाल, रमेश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, उम्मेद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, ए के सिंह,

हेमराज फर्सवान, हरे राम राय, शशि जोशी एवं वंदना चमोली मौजूद रहे। एसडीआरएफ टीम में

प्रशिक्षक कॉन्स्टेबल मातवर सिंह, प्रकाश सिंह ,सुमित नेगी , अमित कुमार विनोद कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!