अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

(चमोली-गोचर) नंदप्रयाग घाट रोड पर खाई में गिरा मैक्स, तीन लोगों की मौत।

चमोली। आज दिनांक 05 फरवरी 2022 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि नंदप्रयाग घाट रोड में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट गोचर से मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स UK07TA -0578 था, जो कि नंदप्रयाग घाट रोड पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

एसडीआरआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में मार्ग अवरूद्ध होने के कारण 15 से 17 किमी0 पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीनों शवों को रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी के सुपुर्द किया।

*मृतको के नाम*

1. पंकज सिंह s/o कुंदन सिंह उम्र 30 वर्ष
2. देवेंद्र सिंह s/o कैलाशी सिंह उम्र 33 वर्ष
3. तोताराम उम्र 40 वर्ष
समस्त निवासी – ग्राम रामणी तहसील घाट जनपद चमोली

ये भी पढ़ें:  TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!