अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

Breaking: डोईवाला शुगर मिल का सुरक्षा गार्ड निलंबित

डोईवाला। डोईवाला शुगर मिल प्रशासन ने अपने एक सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया है।

चीनी मिल के सुरक्षा विभाग द्वारा मिल प्रशासन को बताया कि 13 जनवरी को सुनील कुमार

सुपुत्र रामचरण, सुरक्षा गार्ड (सामयिक) मिल के ईटीपी गेट से अन्दर आया। और शीरा टैंक के

पास घास काटने के बाद वह मिल की दीवार फाँद कर घास लेकर चला गया। सुरक्षा विभाग

में तैनात अनेक सुरक्षा कर्मियों द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया है कि पिछले कई वर्षों से

सुरक्षा विभाग में तैनात सुनील कुमार, सुरक्षा गार्ड का रिकॉर्ड सही नहीं है।

और इनके द्वारा पूर्व में भी अनुशासनहीनता की गई है।

इस कारण मिल प्रशासन ने सुनील कुमार को मिल कारखाने की सम्पत्ति के सम्बन्ध में कपट

या बेईमानी से ग्रसित होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं पाया।

इसलिए सुनील कुमार सुपुत्र रामचरण, सुरक्षा गार्ड (सामयिक) को तत्काल प्रभाव से

निलम्बित कर इन्जी० विभाग में सम्बद्ध किया गया है।

और इस प्रकरण की जाँच उप मुख्य रसायनज्ञ एके पाल को सौंपी गई है।

जो आरोप पत्र तैयार कर मिल प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगे।

उल्लेखनीय है कि चीनी मिल के अधिशासी निदेशक द्वारा इससे पहले इसी पेराई सत्र में

तीन तौल क्लर्क व एक पंप मैन को निलंबित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!