उत्तराखंड

देहरादून में यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला-पुरूष की लाश, खबर से इलाके में सनसनी

देहरादून: राजधानी दून में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला-पुरूष की लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सूचना प्राप्त हुई की बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला एक पुरुष के शव हैं जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला थाना बसंत विहार उम्र 40 वर्ष व मृतिका महिला श्रीमती हेमलता पत्नी सुनील निवासी पितांबरपुर थाना बसंत विहार उम्र करीब 26 वर्ष है।

मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे व हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी दोनों व्यक्तियों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है।

मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारणस्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियमअनुसार की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!