उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेष न्यूरोलाॅजी शिविर का विकासनगर वासियों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून की ओर से विकासनगर में न्यूरोलाॅजी के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में लकवा, माइग्रेन, पुराना सिर दर्द, नसों की कमजोरी, नसों की बीमारियों सहित न्यूरोलाॅजी की विभिन्न समस्याआंे के बारे में वरिष्ठ न्यूरोलोजिस्ट डाॅक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। काफ़ी संख्या में मरीज विशेष न्यूरोलॉजी शिविर का लाभ उठाने के लिय पहुंचे। शिविर में पंजीकृत मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंप के नियमानुसार भर्ती सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

रविवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, उदियाबाग विकासनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में हरबर्टपुर, विकासनगर, कालसी, हरीपुर, बाडवाला, जमनीपुर, रुद्रपुर, एंटनबाग, उदियाबाग, जीवनगढ़, भीमावाला, बदामावाला, बरोटी आदि क्षेत्रों से क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह, डाॅ शुभम डंग, डाॅ मोहित गोयल, डाॅ आकाश गुप्ता, डाॅ मनुश्री रावत, डाॅ भावना ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, विकासनगर के स्टाफ रेनूका नेगी, त्रिप्ती पंवार, सरिता रतूड़ी, प्राची पैन्यूली, रंजना बिंजौला, अनुपमा बिंजौला, वंश, रिया, विमल, निहारिका का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!