उत्तराखंडदेशदेहरादून

सौंग नदी के पास पिकनिक मनाने गया युवक 4 दिन से लापता

डोईवाला। सौंग नदी के पास अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक पिछले 4 दिनों से लापता है।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी तहरीर में निर्मल कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी बक्सर वाला ने कहा है कि उनका भाई रितिक (20) आठ अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे सौंग नदी के पास पिकनिक मनाने गए थे।

जहां गांव के कुछ बच्चों ने भी उन्हें देखा था। शाम 4:00 बजे तक वह सौंग नदी के पास पिकनिक मना रहे थे। रितिक के सभी दोस्त वापस आ गए। लेकिन रितिक वापस नहीं लौटा

शाम 7:00 बजे जब रितिक के परिजन सौंग नदी के पास गए तो वहां उन्हें रितिक के कपड़े, जूते, मोबाइल आदि मिले। इसलिए उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!