उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की डोईवाला में अन्न महोत्सव की शुरुआत

डोईवाला। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में कोविड-19 महामारी के दौरान वितरित किए जा रहे निशुल्क खाद्यान्न वितरण को प्रदेश सरकार अन्न महोत्सव के रूप में मना रही है।

यह कार्यक्रम विभिन्न चिन्हित सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों मैं आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत डोईवाला की माजरी ग्रांट ग्राम सभा के ग्राम लालतप्पड व नगर पालिका क्षेत्र के जौलीग्रांट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहुंच कर राष्ट्रीय खाद्य योजना एवं अंतोदय योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न के बैग का वितरण किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान कोई भी जरूरतमन्द भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों के लिए निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की है। जिसका लाभ देश के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश की जनता को भी मिल रहा है ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून में अन्न महोत्सव कार्यक्रम को भी लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक साह, गोकुल चंद रमोला, खंड विकास अधिकारी बीएस नेगी, करन वोहरा, ब्रज भूषण गैरोला, नरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश कुमार, आशीष मनवाल, संजय शर्मा, नेम चंद गुप्ता, बिनय कंडवाल, विक्रम सिंह नेगी, विनीत मनवाल, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!