उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जौलीग्रांट से लखनऊ लौटे

Listen to this article

देहरादून। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जौलीग्रांट से वापस लखनऊ लौट गए।

अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ से पंतनगर पहुंचे थे। जहाँ से वो हल्द्वानी में अपने

एक सपा नेता के यहाँ शादी समारोह में शामिल हुए थे। और हल्द्वानी में अपने कार्यकर्ताओं के

यहाँ भी गए थे। अखिलेश यादव रविवार शाम पंतनगर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे थे।

जहाँ से वो रात नरेंद्र नगर स्थित एक होटल में रुके थे। जिसके बाद वो सोमवार को दोपहर 12

बजे जौलीग्रांट से लखनऊ को रवाना हुए। लखनऊ लौटते वक्त जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर

फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में पूर्व प्रवक्ता समाजवादी

पार्टी फुरकान अहमद कुरेशी, पूर्व नगर अध्यक्ष डोईवाला सलीम अंसारी, यू जनसभा

हरिकिशन चौहान, जिला महासचिव शराफत सलमानी, कार्यकर्ता डॉ राजेंद्र पराशर, पूर्व

महामंत्री चंद्रशेखर यादव, पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व अध्यक्ष सरवन संग धर आदि उपस्थित रहे।

 

वहीं सपा ने डोईवाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती व सपा नेता स्वर्गीय

विनोद बड़थ्वाल का जन्मदिन मनाया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने किड्स वर्ल्ड एकेडमी में

उनका जन्मदिन मनाया। मौके पर समाजवादी पार्टी के फुरकान अहमद सलीम अंसारी,

जाहिद अंजुम, तेजेंद्र सिंह, उमेद बोरा, याकूब, हरिकिशन चौहान, शराफत सलमानी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रभारी मंत्री प्रेम चंद ने अस्पताल में श्रमिकों से की मुलाकात, 17 दिन तक धैर्य रखने पर दी बधाई

Related Articles

Back to top button