उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाये कार्यकर्ता, जौलीग्रांट में “भाजपा कार्यसमिति का समापन”

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के नेता हुए शामिल

Listen to this article

डोईवाला। जौलीग्रांट में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम

गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के पुराने

व पुरोधा कार्यकरताओ को याद कर कहा कि कोई भी कार्यकर्ता स्वयं को कम न समझे।

उन्होंने कहा कि एक बात याद रखें कि राजनीति मे कोई भी स्थाई दुश्मन नही होता है।

कब कौन आपके साथ खड़ा मिले आपको पता भी नही चलेगा।उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद

करते हैं कहा कि आज प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व मे देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, राम

मंदिर के लिए उन्होंने संघर्ष किया है। जेल भी गए हैं। और आज सभी भाग्यशाली हैं कि राम

मंदिर को बनते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा

कि कार्यकर्ता को सदैव महत्वाकांक्षी होना चाहिए। उसके अंदर आगे बढ़ने की ललक

सदैव बनी रहनी चाहिए।
मन की बात कार्यक्रम के विषय में बताते हुए

कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अधिक से अधिक लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुंचाने का

प्रयास करना है। जी- 20 के विषय पर बोलते हुए कहा कि गौरव की बात है कि जी-20

सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिली है। 56 अलग अलग शहरों मे कार्यक्रम होने हैं।

और दो कार्यक्रम ऋषिकेश को मिलने जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में 1036 करोड रुपए की लागत

से डोईवाला से ऋषिकेश मार्ग को एलिवेटेड रोड बनाने की स्वीकृति मिली है।

जोशीमठ आपदा पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महापौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने चौदह

सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो वहाँ पर जाकर प्रत्येक स्थिति का जायजा लेकर उसको

सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी प्रभावितों सुरक्षित स्थानों पर उचित व्यवस्था की गयी है।

इसके साथ ही 224 परिवारों को 224 लाख रुपये दिये जाने है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट पर बोलते हुए कहा कि किसानो के लिए 75 हज़ार

करोड़ रुपये दिये जा रहे है। साथ ही सप्त ऋषि योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा किया

योजना प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि बजट में हमारे उत्तराखंड के

अनाज मंडवे का जिक्र होना ही बहुत बड़ी बात है।

द्वितीय सत्र के आरंभ मे जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट द्वारा संगठनात्मक विषय एवं

आगामी कार्यक्रम के बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मंडलों मे होने वाले सभी कार्य

क्रम बहुत ही भव्य एवम सुव्यस्थित होना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल, दीपक धमीजा,

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, रविन्द्र बेलवाल, प्रतीक कालिया, गणेश रावत, सरोज दिमरी, मनोज

ध्यानी, नीलम काला चमोली, कविता शाह, पुष्पा ध्यानी, राजेश जुगलान, पंकज शर्मा,

राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!