अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

एयरपोर्ट-रायपुर मार्ग पर धन्याडी पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने पर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

देहरादून। भोपालपानी क्षेत्र के अंतर्गत धन्याडी पुल के क्षतिग्रस्त होने पर उक्रांद ने मौके पर धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया।

और सभी पुलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। यूकेडी ने कहा कि 2018 मे धन्याड़ी पुल का निर्माण किया गया था, निर्माण के एक वर्ष

बाद पुल की एप्रोच रोड़ धंस गयी थी, जिसकी गुणवत्ता पर दल की ओर से सवाल सरकार व

विभाग से किया गया। और सरकार पर पुलों के निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

बुधवार के दिन एक बार फिर यह पुल धंस गया था, जिससे पुल पर वाहनों की आवजाही बंद कर दी गयी थी,

लेकिन रात्रि को पुल की पूरी एप्रोच रोड़ पूरी तरह से टूट गयी।

कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देते हुए मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि एक यही पुल नहीं,

बल्कि  राज्य के सभी नव निर्मित पुल भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुके हैं।

सेमवाल ने कहा कि धन्याडी पुल की एप्रोच रोड़ का गिरने से स्पष्ट हैं कि विभाग से लेकर,

भाजपा के ठेकेदार बने नेताओ ने इसमें बंदरबांट की है।

उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि पुल के निर्माण मे हुई लापरवाही के लिए ठेकेदार से

लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

 महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने कहा कि केवल यही नहीं बल्कि सभी पुलों के गुणवत्ता तथा तकनीकी जाँच कमेटी सरकार अविलम्ब

बनाई जानी चाहिए। मौके पर धरने मे पंकज पोखरियाल, अनमोल सक्सेना, अभिषेक, अनुज चौधरी, वीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!