उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

कांडरवाला में महिला हाट बाजार की शुरुआत, लोगों को उपलब्ध होंगे स्थानीय उत्पाद

हाट बाजारों में मिलेंगे महिला समूह द्वारा तैयार उत्पाद

डोईवाला। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कांडरवाला में महिला हाट बाजार का शुभारंभ किया गया।

महिला हाट बाजार का उद्घाटन पूर्व प्रधान व भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा किया गया। हाट बाजार में महिला समूह द्वारा तैयार उत्पादों को बेचा जाएगा। हाट बाजार लगने से महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी वहीं लोगों को लोकल उत्पाद बेहतर दामों में मिलेंगे।

कान्हरवाला के इस हाट बाजार में दूसरी महिलाएं भी अपने सामान बेच सकेंगी। इस मौके पर उत्तराखंड के शहीदों को भी याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। महिला हाट लगने से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर समूह अध्यक्ष नीलम नेगी, रीता नेगी, रुखसाना, सायरा, निर्मला, शकुंतला नेगी, कोमल देवी, वंदना ठाकुर, गंगा देवी, नंदा नेगी, सुंदर लोधी, विशाल शर्मा, मनोज मेहरा, रोहित गुप्ता, शुभम कुमार, निखिल नेगी, रोहित गुप्ता, कुंवर सिंह सजवान आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!