उत्तराखंड

देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर घने जंगल में रास्ता भटक जाने से फंसे पांच ट्रैकर्स को एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

रविवार को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिली कि देवरियाताल से चोपता के बीच ट्रेकिंग के दौरान पांच ट्रैकर्स निर्धारित मार्ग से भटककर जंगल में पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम भी बचाव अभियान में शामिल हुई।

संयुक्त टीमों ने दुर्गम एवं घने जंगल क्षेत्र में सघन खोजबीन अभियान चलाया और सभी ट्रैकर्स को सकुशल खोज निकाला। रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स में अभिजीत कुमार (गोपालगंज, बिहार), साहिल कुमार, पुरुषोत्तम चौधरी, सचिन कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं।

इसके बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम ने सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित मार्ग से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया तथा उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के बाद जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

 

 

ये भी पढ़ें:  निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!