उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

ऑनलाइन वोटिंग में 3141 वोट पाकर सन्नी प्रजापति बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, डोईवाला में हुआ स्वागत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचन होने पर किया सन्नी का स्वागत

देहरादून। 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक युवा कांग्रेस की ऑनलाइन वोटिंग हुई। जिसमे ऋषिकेश जिलाध्यक्ष व डोईवाला विधानसभा के लिए 4 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।

जिसमे जिलाध्यक्ष पद पर सन्नी प्रजापति को 3141 सबसे अधिक वोट मिले। जिस कारण वो जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष पद पर सावन राठौर को सबसे अधिक 1614 वोट मिले। और वो युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने सभी युवा कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। डोईवाला विधानसभा से मिले वोटो जीत का आधार बताया, वही नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि वो सभी का धन्यवाद देते हैं।

जिन्होंने उन्हे वोट दिया। और  समर्थन किया। और साथ ही उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव को भी बधाई देना चाहता हूं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा की सावन राठौर की जीत सभी युवाओ की जीत है। वही उमीद जताई की सावन राठौर युवा कांग्रेस को और ऊंचाइयों पर पहुँचाने का कार्य करेंगे ओर हम सब युवा साथी मिलकर डोईवाला के गम्भीर मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और सरकार को

समय समय पर आईना दिखाने का का करेंगे। मौके पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपूरवाण, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह व अकरम, पूर्व क्षेत्र पंचायत महेंद्र भट्ट, जितेंद्र पाल, आशिक अली, अखलख, सुनील थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस पोर्टल पर फाइलों त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!