उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

स्वामी विवेकानंद ने समझाई दुनिया को भारत की संस्कृति

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला और देवभूमि विचार मंच उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

अद्वैत आश्रम लोहाघाट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धि दानंदस ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वामी विवेकानन्द के आध्यात्मिक जागरण व विश्व में भारतीयता की प्रतिष्ठा की स्थापना पर सूक्ष्मता व विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी उत्तराखंड की यात्राओं का उल्लेख किया।

उनसे पूर्व प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालनजिला संयोजक चंपावत डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज लोहाघाट द्वारा किया गया।

अतिथियों का धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी और देवभूमि विचार मंच की प्रांत संयोजक डॉक्टर अंजली वर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद राघव, प्राचार्य पीजी कॉलेज गोपेश्वर, देवभूमि विचार मंच से डॉक्टर रवि जोशी प्रांत सह संयोजक, प्रो डॉक्टर कंचन लता सिन्हा, डॉक्टर हरीश जोशी, डॉक्टर प्रीतपाल सिंह, डॉक्टर दीपा शर्मा, डॉक्टर रवि गोस्वामी, प्रो एचसी पुरोहित, डॉक्टर पृथ्वी काला,

डॉक्टर राजेश पालीवाल, प्रो सोनू दिवेदी, डॉक्टर रवि दीक्षित, डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी, भास्कर द्विवेदी, एकता त्रिपाठी, सृष्टि वर्मा, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर संगीता रावत, सुलोचना, सागर सिंह, अंकित तिवारी, सोनाली कोठियाल, डाइट बागेश्वर के प्रशिक्षु गण, देवभूमि विचार मंच के पदाधिकारी गण, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!