उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप, अब तक नही पहुंची कोई फ्लाइट

देहरादून। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर छाए घने कोहरे के कारण सुबह से अब तक कोई भी फ्लाइट नहीं पहुंची है।

सुबह तड़के से ही जॉलीग्रांट के आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। जिस कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 1500 मीटर हो गई। जिस कारण सुबह दिल्ली व अन्य शहरों से देहरादून आने वाले इंडिगो, स्पाइस जेट व एयरइंडिया की फ्लाइट जॉलीग्रांट नही पहुँच पाई।

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह छह बजे से फ्लाइट आनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन पौने नौ बजे तक कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नही पहुँच पाई। जिससे देहरादून से अन्य शहरों को जाने वाले और वहाँ से देहरादून आने वाले हवाई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस सर्दियों के सीजन में ये पहला मौका है जब घने कोहरे के कारण फ्लाइट कैन्सिल हुई है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के कारण कम से कम 1200 मीटर विजुअलिटी की जरूरत होती है।

लेकिन घने कोहरे से विजुअलिटी गिरकर मात्रा 1500 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया। सुबह दिल्ली से इंडिगो के एक विमान ने देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन वो कुछ दूरी से ही वापस लौट गया।

ये भी पढ़ें:  FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!