अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

टिहरी गढ़वाल- नैथान पुल के पास नदी से वृद्ध महिला का शव बरामद

टिहरी। टिहरी गढ़वाल- नैथान पुल के पास नदी से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया है।

आज दिनाँक 28 नवंबर 2022 को SDRF को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई की नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमारह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की नैथाना पुल के नीचे नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है।SDRF टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

शव की पहचान भी कर ली गयी। मृतक महिला कल से लापता चल रही थी व नदी किनारे महिला की चप्पल को देखकर SDRF टीम ने कल रात भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।

*मृतक महिला का नाम* –
कस्तूरी देवी उम्र – 70
ग्राम :- नैथाना, जिला -टिहरी गढ़वाल

ये भी पढ़ें:  बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!