अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसमराज्य

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर मलवा गिरने से 4 यात्रियों की मौत, 6 हुए घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट
में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा SDRF को प्राप्त हुई। उक्त घटना की जानकारी मिलते
ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर
चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए
है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में
30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03
शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले
जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई
आ रही है।

ये भी पढ़ें:  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!