अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

आदर्श नगर जौलीग्रांट में लोगों को काटने को दौड़ रहे बंदर

Dehradun. आदर्श नगर जौलीग्रांट में इन दिनों लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं।

जिस कारण क्षेत्रवासियों ने थानों वन रेंज के अधिकारियों और डोईवाला नगर प्रशासन से बंदरों से आतंक दिलाने की गुहार लगाई है।

भगीरथ ढौडियाल ने कहा कि आठ से दस बंदरों का एक झुंड हिमालयन अस्पताल व आदर्शनगर क्षेत्र में घूमकर लोगों को परेशान कर रहा है। भगाने पर बंदर उनके पीछे काटने को दौड़ रहे हैं।

आदर्शनगर क्षेत्र से मेडिकल स्टूडेंट और मरीजों की आवाजाही रहती है। जिससे विद्यार्थी भयभीत रहते हैं।

उनकी मांग है कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। और क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलवाई जाए।

आदर्श नगर कल्याण समिति ने वन क्षेत्राधिकारी थानों और नगर प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!