उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

कानून सबके लिए समान, राष्ट्र निर्माण में दें सभी अपना योगदान

सपेरा बस्ती भानियावाला मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के तत्वाधान में सपेरा बस्ती भानियावाला में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज डोईवाला ने सपेरा बस्ती में रहने वाले लोगों को विधिक जानकारियां दी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज डोईवाला मीनाक्षी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य होने के नाते हमे कुछ अधिकार प्राप्त हैं। जिनका समाज और देशहित में सही इस्तेमाल करना चाहिए।
हम जो भी करते हैं। उसे ईश्वर देख रहा होता है। इसलिए अपनी कमजोरियों के गुलाम न बनें। कहा कि किसी पर भी पुलिस थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नही कर सकती है। कोर्ट विधिक सलाह और आमजन की मदद करने को तैयार है।
कोतवाल होशियर सिंह पंखोली ने कहा कि ड्रग्स के मामले में सपेरा बस्ती के लोग पुलिस की मदद करे।
सपेरा बस्ती निवासी सनम द्वारा बताया गया कि सपेरा बस्ती में सबसे बड़ी समस्या नशे की है। यहां कई लोग नशा बेचने आते हैं। उनसे नशा लेकर यहां के लोग इधर उधर बेचने जाते हैं।
यदि कोई नशा खरीदने या बेचने वाले का नाम बताता है तो बस्ती में पंचायत कर उस पर जुर्माना लगाया जाता है। पूर्ति अधिकारी विभूति जुयाल द्वारा बताया गया कि सफेद कार्ड और लाल कार्ड बनने बंद हो गए हैं।
वर्तमान में सिर्फ पीले कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सभासद ईश्वर रौथाण, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण, विद्युत विभाग एसडीओ मदनमोहन बहुगुणा, अधिवक्ता मनोहर सैनी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!