Uncategorized
पेराई सत्र 2022-23 में चीनी मिल ने किए बड़े लक्ष्य हासिल, श्रमिक संगठनों ने की सरकार से ईडी को सम्मानित करने की मांग


देहरादून। श्रमिक संगठनों ने राज्य सरकार से डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को सम्मानित करने की मांग की है।
श्रमिक संघ शुगर मिल्स, चीनी मिल मजदूर संघ, डोईवाला शुगर कम्पनी कामगार यूनियन इत्यादि श्रमिक संगठनो और मिल कर्मचारीगणों द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, विधायक व सांसद
को भेजकर ईडी को सम्मानित करने की मांग की है। श्रमिक संगठनों का कहना है कि विगत पेराई सत्र 2021-22 की अपेक्षा मिल में पेराई सत्र 2022-23 के दौरान प्राप्त हुए सकारात्मक
परिणाम में ईडी ने बेहतर कार्य किया है। इसलिए ईडी को सरकार की तरफ से भी सम्मानि किया
जाना चाहिए।

ये हैं उपलब्धियां
देहरादून। कृषक विश्राम ग्रह, केन यार्ड का निर्माण, सी०सी०रोड़ का निर्माण, सुलभ शौचालय, स्वच्छ पेयजल एवं कैन्टीन की व्यवस्था करवायी गई। गदरपुर चीनी मिल से लायी गई क्वाड
बाँडियों को योजनाबद्ध तरीके से अल्प अवधि में स्थापित करवाया गया। डोईवाला क्षेत्र के व्यापारियों एवं जनता की मांग पर गन्ने के वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या को
योजनाबद्ध तरीके उनके सामने कभी भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। मिल में ऑफिसों, गोदामों, मिल हाउस / बॉयलिंग हाउस की छतों पर नयी कलर कोटेड शीट लगवायी गई।
मिल में पेराई और चीनी उत्पादन बढा
पेराई सत्र 2021-22 में कुल 152 दिन पेराई कार्य कर लगभग 28.72,000 कुन्तल गन्ना पेराई किया गया था जबकि अधिशासी निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में पेराई सत्र 2022-23 में कुल
140 दिन पेराई कार्य करते हुए लगभग 31,29,000 कुन्तल गन्ना पेराई किया गया जो कि गत वर्ष की अपेक्षा लगभग 2,57,000 कुन्तल अधिक है। पेराई सत्र 2021-22 में लगभग 2.66
लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ था जबकि पेराई सत्र 2022-23 में लगभग 3.13 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ जो कि विगत पेराई सत्र की अपेक्षा लगभग 0.47 लाख कुन्तल
अधिक है। पेराई सत्र 2021-22 में मिल का स्थूल क्षमता उपयोग लगभग 75 प्रतिशत था जो पेराई सत्र 2022-23 में बढ़कर लगभग 90 प्रतिशत रहा।
इन्होंने जताया आभार
श्रमिक प्रतिनिधियों राममिलन, गोपाल शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष पाल, महेन्द्र सिंह, शिवकुमार, अरूण शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजेश सैनी, सतनाम सिंह, विजय बाली, सुषमा आर्य, अवधेश
कुमार, मनोज पाण्डेय, नरेन्द्र धीमान, मोहम्मद अहमद, बाबूलाल, सुनील जयसवाल, ओमप्रकाश, सुमित कुमार, विजय ढींगिया, सतपाल, राजेन्द्र, सुमेर चन्द, उमेश चन्द, मोहन,
डी०एल० श्रीवास्तव, आदित्य भटट् नागू, विकास शर्मा, त्रिलोकी सिंह, प्रमोद कुमार, पारस, बन्शी सिंह, रघुवीर सिंह नेगी, राम कल्याण, मोतीलाल आदि ने मिल व मिल कर्मियों के हितों में लिए
निर्णय पर ईडी का आभार जताया है।

