अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्ममौसमराज्य

टिहरी में गदेरे को पार कर रही महिला नदी में बही

टिहरी। टिहरी में गदेरे को पार कर रही एक महिला नदी में बह गई।

आज दिनाँक 07 अगस्त 2022 को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि जाख नामक स्थान पर एक महिला बह गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।

उक्त महिला लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी।

इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण लीला देवी नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की।

नदी किनारे-किनारे गहन सर्चिंग के दौरान एक स्थान पर नदी के बीच मे पत्थरों में फंसा हुआ महिला का शव चिन्हित कर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को बाहर निकाला,

जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम का विवरण-
1. HC गबर सिंह
2.का0 मुकेश रावत
3. का0 कृष्णपाल
4. का0 अमित डोबरियाल
5. पैरा मेडिक्स शशांक
6. ड्राइवर महिपत

ये भी पढ़ें:  जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!