अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

फैमिली के साथ हरिद्वार शादी में शामिल होने आया युवक मुनिकीरेती निम बीच के पास डूबा

ऋषिकेश। फैमिली के साथ हरिद्वार शादी में शामिल होने आया एक युवक मुनिकीरेती निम बीच के पास डूब गया।
आज एसडीआरएफ को सूचना मिली कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच के पास अलोहा होटल के नीचे एक व्यक्ति डूब गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।

गौरतलब है कि 7 व्यक्तियों का फैमिली ग्रुप हरिद्वार में शादी में आये थे । ये सब आज ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी दौरान इस ग्रुप से एक व्यक्ति नाम राहुल मिश्रा उम्र 32 वर्ष ,निवासी उत्तर प्रदेश अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा भी घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई पता नही लग पाया है। एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी है।

ये भी पढ़ें:  FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!